RRB NTPC (Computer Based Test) Stage-I Practice Set 1

RRB NTPC Practice Set 01

RRB NTPC (Computer Based Test) Stage-I

Practice Set 1

Publisher:Gyanpoints

Chief Editor: Ondemandlearn

Contact: Jaipur

Syllabus & Exam Pattern

Section No. of Questions
General Awareness 40
Mathematics 30
General Intelligence and Reasoning 30
Total 100

Exam Duration: 90 Minutes (120 Minutes for PwBD candidates).

Negative Marking: 1/3 mark deducted for each wrong answer.

Practice Set-01

1. यदि 11 अंकों की संख्या \( 88p554085k6 \), 72 से विभाज्य है जहाँ \( k \neq p \) है, तो \( (3k + 2p) \) का मान क्या होगा?

  • (a) 12
  • (b) 7
  • (c) 13
  • (d) 23

2. यदि संख्या \( 6484y6 \), 8 से विभाज्य है, तो \( y \) का न्यूनतम मान ज्ञात कीजिए।

  • (a) 3
  • (b) 4
  • (c) 1
  • (d) 7

3. निम्न में से सबसे छोटी भिन्न संख्या कौन-सी है?
\( \frac{1}{10}, \frac{1}{100}, \frac{9}{1000}, \frac{500}{10000} \)

  • (a) \( \frac{500}{10000} \)
  • (b) \( \frac{1}{100} \)
  • (c) \( \frac{1}{10} \)
  • (d) \( \frac{9}{1000} \)

4. \( \sqrt{1350} \) का मिश्रित करणी रूप ज्ञात कीजिए।

  • (a) \( 14 \sqrt{6} \)
  • (b) \( 13 \sqrt{6} \)
  • (c) \( 12 \sqrt{6} \)
  • (d) \( 15 \sqrt{6} \)

5. \( 2^4 \times 3^4 \times 5^3 \) और \( 2^2 \times 3^6 \times 5^5 \times 7^2 \) का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।

  • (a) \( 2^3 \times 3^5 \times 5^4 \times 7 \)
  • (b) \( 2^2 \times 3^2 \times 5^2 \times 7^2 \)
  • (c) \( 2^6 \times 3^{10} \times 5^8 \times 7^2 \)
  • (d) \( 2^4 \times 3^6 \times 5^5 \times 7^2 \)

6. यदि किसी गाँव की जनसंख्या 5 वर्ष में, 1,75,000 से बढ़कर 2,62,500 हो जाती है, तो जनसंख्या में प्रति वर्ष होने वाली औसत प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए।

  • (a) 15%
  • (b) 9%
  • (c) 10%
  • (d) 12%

7. एक शहर की जनसंख्या में प्रति वर्ष 10% की वृद्धि होती है। वर्तमान में इसकी जनसंख्या 1,000 है। कितने वर्ष में इसकी जनसंख्या बढ़ कर 1,331 हो जायेगी?

  • (a) 3
  • (b) 2.5
  • (c) 2
  • (d) 3.5

8. यदि \( (m + n) : (m – n) = 7 : 3 \) है, तो \( (m^3 + n^3) : (m^3 – n^3) = ? \)

  • (a) 133 : 117
  • (b) 117 : 13
  • (c) 117 : 133
  • (d) 17 : 133

9. यदि \( A : B = 5 : 8 \) और \( B : C = 18 : 25 \) तो \( A : C \) ज्ञात करें।

  • (a) 8 : 5
  • (b) 9 : 20
  • (c) 5 : 8
  • (d) 20 : 9

10. एक वस्तु की बिक्री पर आरंभिक प्रतिशत लाभ 74% था। यदि वस्तु का क्रय मूल्य 50% बढ़ जाता है, लेकिन विक्रय मूल्य वही रहता है, तो नया प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए।

  • (a) 8%
  • (b) 16%
  • (c) 13%
  • (d) 24%

11. एक वस्तु के अंकित मूल्य और क्रय मूल्य का अनुपात 5 : 3 है। यदि उस वस्तु का विक्रय मूल्य ₹3645 है और दुकानदार ने अंकित मूल्य पर 25% और 10% की दो क्रमागत छूट दी है, तो इस संव्यवहार में होने वाला प्रतिशत लाभ या हानि ज्ञात कीजिए।

  • (a) 12.5 % लाभ
  • (b) 10 % लाभ
  • (c) 15 % हानि
  • (d) 15.5 % हानि

12. A और B एक साथ मिलकर किसी कार्य को 12 दिन में पूरा कर सकते हैं। A अकेले उसी कार्य को 20 दिन में पूरा कर सकता है। यदि B प्रतिदिन केवल आधे दिन तक उस कार्य को करता है, तो A और B एक साथ मिलकर उस कार्य को कितने दिन में पूरा करेंगे?

  • (a) \( \frac{43}{2} \) दिन
  • (b) \( \frac{22}{3} \) दिन
  • (c) 15 दिन
  • (d) \( \frac{40}{3} \) दिन

13. A और B मिलकर एक कार्य को 6 दिनों में पूरा कर सकते हैं और A अकेले उसी कार्य को 9 दिनों में पूरा कर सकता है। B अकेले उसी कार्य को पूरा करने में कितने दिन लेगा?

  • (a) 16
  • (b) 20
  • (c) 12
  • (d) 18

14. पाइप A एक टैंक को 80 मिनट में भर सकता है और पाइप B उसी टैंक को 40 मिनट में भर सकता है। यदि A और B दोनों को एक साथ खोला जाए, तो टैंक भरने में कितने मिनट लगेंगे?

  • (a) \( 1 \frac{26}{3} \)
  • (b) \( 26 \frac{2}{3} \)
  • (c) 27
  • (d) 26

15. ₹48750 की धनराशि पर 16% वार्षिक दर पर किसी गैर-अधिवर्ष (non-leap year) के 73 दिन का साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए।

  • (a) ₹ 1560
  • (b) ₹ 1500
  • (c) ₹ 1600
  • (d) ₹ 1860

16. कोई धनराशि, पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष के लिए क्रमशः 6%, 12% और 18% चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 3 वर्ष के लिए निवेशित की जाती है। यदि 3 वर्ष में प्राप्त मिश्रधन ₹20,000 है, तो मूलधन ज्ञात कीजिए।

  • (a) ₹14,276.58
  • (b) ₹12,276.12
  • (c) ₹13,572.46
  • (d) ₹10,276.43

17. एक बस और एक कार की चालों का अनुपात 7:11 है। यदि कार 396 किमी. की दूरी 6 घंटे में तय करती है, तो बस की चाल किमी/घंटा में ज्ञात कीजिए।

  • (a) 42
  • (b) 45.5
  • (c) 38.5
  • (d) 35

18. दो रेलगाड़ियों की चालों का अनुपात 7 : 5 है। यदि दूसरी रेलगाड़ी 4 h में 400 km की दूरी तय करती है, तो पहली रेलगाड़ी की चाल ज्ञात कीजिए।

  • (a) 142 km/h
  • (b) 145 km/h
  • (c) 148 km/h
  • (d) 140 km/h

19. सुरेश एक लग्जरी नाव से 4 घंटे 15 मिनट में नदी की धारा की दिशा में 34 किलोमीटर की दूरी और 3 घंटे 10 मिनट में नदी की धारा के विपरीत दिशा में 19 किलोमीटर की दूरी तय करता है। वर्तमान में नदी प्रवाह की गति क्या है?

  • (a) 3 किमी./घंटा
  • (b) 2 किमी./घंटा
  • (c) 1 किमी./घंटा
  • (d) 5 किमी./घंटा

20. यदि एक समद्विबाहु समकोण त्रिभुज के कर्ण का माप 8 सेमी. है। त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

  • (a) \( 16 cm^2 \)
  • (b) \( 22 \sqrt{3} cm^2 \)
  • (c) \( 232 cm^2 \)
  • (d) \( 28 cm^2 \)

21. यदि 64 cm परिमाप वाले एक त्रिभुज की अंतःत्रिज्या 8 cm है, तो उस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

  • (a) \( 265 cm^2 \)
  • (b) \( 120 cm^2 \)
  • (c) \( 256 cm^2 \)
  • (d) \( 146 cm^2 \)

22. \( (1 - \frac{1}{n}) + (1 - \frac{2}{n}) + (1 - \frac{3}{n}) + \dots \) n तक के पदों का परिणाम क्या होगा?

  • (a) \( \frac{1}{2n} \)
  • (b) \( \frac{1}{2n - 1} \)
  • (c) \( \frac{2}{1}n \)
  • (d) \( \frac{n - 1}{2} \)

23. 16, 32, 64, 128, ….. इस क्रम का 11वाँ अंक ____ होगा:

  • (a) 16348
  • (b) 16384
  • (c) 16834
  • (d) 13684

24. यदि \( \cot (A + B) \cot(A – B) = 1 \) है, तो \( \cot (\frac{2A}{3}) \) का मान ज्ञात कीजिए।

  • (a) \( \frac{3}{2} \)
  • (b) \( \sqrt{3} \)
  • (c) \( \frac{2}{\sqrt{3}} \)
  • (d) \( \frac{1}{\sqrt{3}} \)

25. यदि \( \tan \theta = 4 \) है, तो \( \frac{4\cos\theta + 2\sin\theta}{2\sin\theta - \cos\theta} \) का मान ज्ञात कीजिए।

  • (a) \( \frac{12}{7} \)
  • (b) \( \frac{12}{5} \)
  • (c) \( \frac{12}{8} \)
  • (d) \( \frac{12}{10} \)

26. उस बिन्दु के निर्देशांक ज्ञात कीजिए, जो बिन्दु (2, 4) और (7, 9) को जोड़ने वाली रेखा को आंतरिक रूप से 1:2 के अनुपात में विभाजित करेगा।

  • (a) \( (\frac{3}{8}, \frac{3}{11}) \)
  • (b) \( (\frac{5}{3}, \frac{1}{3}) \)
  • (c) \( (\frac{11}{3}, \frac{17}{3}) \)
  • (d) \( (\frac{8}{3}, \frac{11}{3}) \)

27. एक बिंदु किसी रेखाखंड को, बिंदु (4,5) और (-3,3) को जोड़ते हुए आंतरिक रूप से 2:3 के अनुपात में विभाजित करता है। बिंदु के निर्देशांक ज्ञात करें।

  • (a) 11/5, 17/5
  • (b) 13/5, 17/5
  • (c) 12/5, 13/5
  • (d) 6/5, 21/5

28. क्रमशः D और E, एक त्रिभुज ABC की भुजाओं AB और AC के मध्यबिंदु हैं, और BC = 6 cm है। यदि DE || BC है, तो DE की लंबाई ज्ञात कीजिए।

  • (a) 2.5 cm
  • (b) 3 cm
  • (c) 5 cm
  • (d) 6 cm

29. 1, 2, 3,…..n की संगत बारंबारता के साथ मानों 1, 2, 3, 4,…..n का माध्य ज्ञात कीजिए।

  • (a) \( \frac{2n - 1}{3} \)
  • (b) \( \frac{2n + 1}{3} \)
  • (c) \( \frac{n + 1}{2} \)
  • (d) \( \frac{n - 1}{2} \)

30. छ: वर्ष पूर्व, एक पिता की आयु, उसकी पुत्री की तत्कालीन आयु की छ: गुनी थी। तीन वर्ष बाद, पिता की आयु उसकी पुत्री की आयु की तीन गुनी होगी। पुत्री की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।

  • (a) 12 वर्ष
  • (b) 15 वर्ष
  • (c) 17 वर्ष
  • (d) 20 वर्ष

31. उस विकल्प का चयन करें, जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले से संबंधित है।
शर्ट : परिधान :: हार : ?

  • (a) जंजीर
  • (b) सोना
  • (c) आभूषण
  • (d) गर्दन

32. उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसका छठे अक्षर-समूह से वही सम्बन्ध है, जो पहले अक्षर-समूह का दूसरे अक्षर-समूह से है और तीसरे अक्षर-समूह का चौथे अक्षर-समूह से है।
LST : MQW :: KOP : LMS :: ? : HNT

  • (a) FNP
  • (b) EQP
  • (c) GPQ
  • (d) FPQ

33. उस संख्या का चयन कीजिए, जो दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी।
4, 8, 35, 51, 176, ?

  • (a) 226
  • (b) 212
  • (c) 208
  • (d) 234

34. उन संख्याओं का चयन करें, जो निम्न श्रेणी में प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है।
97, 86, 101, 89, 107, ?, ?

  • (a) 84; 125
  • (b) 114; 169
  • (c) 121; 144
  • (d) 94; 115

35. एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ACQUIRE’ को ‘QCAUEIR’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘DECLINE’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?

  • (a) CEDELIN
  • (b) CEDLEIN
  • (c) CEDLENI
  • (d) CDELEIN

36. एक निश्चित कूट भाषा में 'you are my world' को 'kai po che lu' लिखा जाता है, 'my home world' को 'je po kai' लिखा जाता है और 'she was my girl' को 'da mu kai va' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में शब्द 'world' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

  • (a) kai
  • (b) po
  • (c) lu
  • (d) mu

37. यदि ‘A’, ‘घटाव’ को दर्शाता है। ‘B’, ‘गुणा’ को दर्शाता है। ‘C’ ‘भाग’ को दर्शाता है तथा ‘D’, ‘जोड़’ को दर्शाता है, तो (3 B 4 D 5 A 6) C1 का मान क्या होगा ?

  • (a) 1
  • (b) 11
  • (c) 0
  • (d) 10

38. दिए विकल्पों में से उस संख्या का चयन करें, जो निम्न तालिका में प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है ?

543
654
765
384245?
  • (a) 144
  • (b) 269
  • (c) 249
  • (d) 244

39. अनीता उत्तर दिशा की ओर मुख करके खड़ी है। फिर, वह 135º वामावर्त मुड़ती है, और उसके बाद वह 90º दक्षिणावर्त मुड़ती है। अब उसका मुख किस दिशा की ओर है?

  • (a) उत्तर-पश्चिम
  • (b) दक्षिण-पूर्व
  • (c) दक्षिण-पश्चिम
  • (d) उत्तर-पूर्व

40. निम्न में से विषम का चयन कीजिए :
Si, P, Ge, और As

  • (a) As
  • (b) Ge
  • (c) Si
  • (d) P

41. रोहन सुमित का भाई है। सुमित सुजाता से शादी करना चाहता है। सुजाता, हरीचंद की बेटी है। रोहन, सुनीता को तलाक देना चाहता है। सुजाता और सुनीता बहनें हैं। हरीचंद का रोहन से क्या संबंध है?

  • (a) पत्नी का चाचा/फूफा
  • (b) पिता
  • (c) भाई का ससुर
  • (d) ससुर

42. मोयेज ने एक चित्र की ओर इशारा करते हुए कहा– यह व्यक्ति मेरे माँ की एकमात्र बहू के पुत्र के नाना का एकमात्र बेटा है। यदि मोयेज का कोई भाई न हो (सिर्फ एक बहन को छोड़कर) तो उस चित्र में उल्लेखित व्यक्ति का मोयेज से क्या संबंध है?

  • (a) ममेरा चाचा
  • (b) दादा
  • (c) पैतृक चाचा
  • (d) साला

43. A, B, C, D, E और F, एक छह मंजिला इमारत में रहने वाले छह व्यक्ति हैं, उनमें से प्रत्येक व्यक्ति एक अलग मंजिल पर रहता है। सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 6 है।
F मंजिल क्रमांक 3 पर रहता है। B और E, F की मंजिल से नीचे वाली मंजिलों पर रहते हैं। D उस मंजिल पर रहता है, जो A की मंजिल से नीचे है, किन्तु C की मंजिल से ऊपर है। उनमें से कौन सबसे ऊपरी मंजिल पर रहता है?

  • (a) E
  • (b) D
  • (c) A
  • (d) C

44. एक पुस्तकालय के सदस्य - A, B, C और D बंगाली, गुजराती, तमिल और उर्दू भाषाओं की पुस्तकें लेते हैं, प्रत्येक पुस्तक एक अलग शैली (जीवनी, निबंध, उपन्यास और नाटक) की है। निबंध और नाटक क्रमशः बंगाली और उर्दू में हैं। A उर्दू या तमिल नहीं पढ़ता। B ने न तो जीवनी और न ही गुजराती पुस्तक ली है। D, जो तमिल पढ़ता है, उसे नाटकों में कोई दिलचस्पी नहीं है। C और A ने क्रमशः एक बंगाली पुस्तक और एक उपन्यास लिया है। दी गई जानकारी के आधार पर भाषा-शैली का इनमें से कौन सा संयोजन सही है?

  • (a) तमिल - निबंध
  • (b) गुजराती - जीवनी
  • (c) तमिल - जीवनी
  • (d) गुजराती - नाटक

45. कथन :
सभी कबूतर फाख्ते हैं।
सभी फाख्ते मैना हैं।
निष्कर्ष :
1. सभी मैना कबूतर हैं।
2. सभी कबूतर मैना हैं।

  • (a) केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
  • (b) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
  • (c) निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
  • (d) न तो निष्कर्ष I न ही II पालन करता है।

46. कथन :
1. सभी कीड़े मच्छर हैं।
2. सभी मच्छर पक्षी हैं।
निष्कर्ष :
I. सभी मच्छर कीड़े है।
II. सभी कीड़े पक्षी है।

  • (a) केवल निष्कर्ष II उपयुक्त है।
  • (b) निष्कर्ष I और II दोनों ही उपयुक्त है।
  • (c) या तो निष्कर्ष I या II उपयुक्त है।
  • (d) केवल निष्कर्ष I उपयुक्त है।

47. उस वेन आरेख का चयन करें जो वर्गों के दिए गए समूहों के बीच संबंधों को सबसे सही तरीके से दर्शाता है।
नाटी महिलाएं, सफेद बालों वाले लोग, भारतीय

Venn diagram showing three intersecting circles
Venn Diagram Options
  • (a)
  • (b)
  • (c)
  • (d)

48. निम्न प्रदर्शित वेन आरेख के अनुसार 'Big Clever Parrot' का अर्थ होगा–

Venn Diagram with shapes: Square=Parrot, Rect=Big, Circle=Clever, Triangle=?. Intersection labeled 'C'.
Venn Diagram Question 48
  • (a) C
  • (b) F
  • (c) B
  • (d) M

49. सात व्यक्ति ABCDEF और G एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। A और G के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। A के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। F, G के ठीक बगल में नहीं बैठा है। F, E के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C, B के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। पंक्ति के बाएं सिरे पर कौन बैठा है?

  • (a) D
  • (b) C
  • (c) G
  • (d) A

50. A, B, C, D, E, F, G और H एक वृत्त के चारों ओर बाहर की ओर मुंह करके खड़े होकर एक खेल, खेल रहे हैं। C, A और G का पड़ोसी नहीं है, D, A का पड़ोसी है, लेकिन H का पड़ोसी नहीं है। E, H का पड़ोसी है और F के दाईं ओर तीसरे स्थान पर है। B, F का पड़ोसी है और D के बाईं ओर चौथे स्थान पर है। निम्नलिखित में से कौन G के ठीक दाईं ओर बगल में खड़ा है?

  • (a) F
  • (b) H
  • (c) B
  • (d) E

51. निम्नलिखित श्रेणी में कितने D हैं जिनके तुरंत बाद W है लेकिन तुरंत पहले K नहीं है?
KDCWKDWNKGDWWDHKVDWZDW

  • (a) 4
  • (b) 2
  • (c) 3
  • (d) 1

52. प्रश्न: शमिता, तान्या और रेखा में से कौन सबसे छोटी है?
कथन: I. शमिता, रेखा से लंबी है। रेखा, तान्या से छोटी है।
II. रेखा, सुरभि से छोटी है। सुरभि, शमिता से लंबी है। तान्या, सुरभि से छोटी है।

  • (a) B
  • (b) C
  • (c) A
  • (d) D

53. प्रश्न : शैलु के पास बराबर वजन के सामान के 15 बॉक्सेस हैं। 15 बॉक्सेस का कुल वजन क्या है ?
कथन : 1. बॉक्स के वजन का 1/3, 150g है।
2. बॉक्सेस में चावल हैं।

  • (a) कथन 1 और 2 दोनों पर्याप्त नहीं है
  • (b) या तो कथन 1 और या 2 पर्याप्त नहीं है
  • (c) केवल कथन 2 पर्याप्त है
  • (d) केवल कथन 1 पर्याप्त है

54. कथन : पेय -पदार्थ की पसंद पर हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण में 65 प्रतिशत लोगों ने चाय, 28 प्रतिशत लोगों ने कॉफी, 5 प्रतिशत लोगों ने दूध पसंद किया, जबकि 2 प्रतिशत लोगों ने कुछ भी पसंद नहीं किया।
निष्कर्ष: I. चाय कॉफी से बेहतर पेय-पदार्थ है।
II. दूध की तुलना में, अधिक लोग कॉफी पीना पसंद करते हैं।

  • (a) केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
  • (b) न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।
  • (c) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
  • (d) निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।

55. कथन : नसें केवल लंबे पुरुषों से शादी करती हैं। अंकित बहुत लंबा है।
निष्कर्ष : I. अंकित की शादी एक नर्स से हुई थी।
II. अंकित की शादी नर्स से नहीं हुई थी।

  • (a) या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष II पालन करता है।
  • (b) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
  • (c) निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
  • (d) केवल निष्कर्ष II पालन करता है।

56. कथन: \( X > E \geq U < W = T > J < L \)
निष्कर्ष: I. \( T < E \)
II. \( X < U \)

  • (a) निष्कर्ष I और II दोनों सही हैं।
  • (b) न तो निष्कर्ष I और न ही II सही है।
  • (c) केवल निष्कर्ष II सही है।
  • (d) केवल निष्कर्ष I सही है।

57. कथन A) KBCL ने एलायंस को अपना तेल बेचने का फैसला किया।
B) एलायंस ने पिछले महीने से तेल का खरीद मूल्य बढ़ा दिया है।

  • (a) कथन A और B, दोनों स्वतंत्र कारण हैं।
  • (b) B कारण है और A प्रभाव है।
  • (c) A कारण है और B प्रभाव है।
  • (d) कथन A और B, दोनों स्वतंत्र कारणों के प्रभाव हैं।

58. नीचे दी गई आकृति में त्रिभुजों की संख्या ज्ञात कीजिए।

Triangle figure for counting
Question 58 Figure
  • (a) 29
  • (b) 32
  • (c) 31
  • (d) 30

60. निम्नांकित पाई चार्ट का अध्ययन करें, जो एक निश्चित स्थान की वार्षिक कृषि उपज को दर्शाता है और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें।
यदि कुल उत्पादन 8100 टन हो तो चावल की उपज (टन में) क्या होगी ?

Pie Chart: Wheat 100 deg, Sugar 80 deg, Rice 40 deg, Other 140 deg
Annual Agricultural Yield Pie Chart
  • (a) 2025
  • (b) 900
  • (c) 4860
  • (d) 3240

61. मई 2024 में दुनिया का पहला ‘6G डिवाइस’ किस देश ने लॉन्च किया है ?

  • (a) रूस
  • (b) इंडोनेशिया
  • (c) जापान
  • (d) ऑस्ट्रेलिया

62. 25 जून से 27 जून, 2024 के बीच भारत में 64वीं अन्तर्राष्ट्रीय चीनी संगठन परिषद की बैठक कहाँ आयोजित की गई ?

  • (a) नई दिल्ली में
  • (b) बेंगलुरु
  • (c) कर्नाटक
  • (d) तमिलनाडु

63. भीमबेटका की गुफाओं की खोज कब हुई थी?

  • (a) 1955-56
  • (b) 1957-58
  • (c) 1954-55
  • (d) 1953-54

64. नीचे दिए गए शासकों का सही कालानुक्रम क्या है?
(1) तैमूर (2) महमूद गजनवी (3) चंगेज खां (4) मुहम्मद गौरी

  • (a) 2, 4, 1, 3
  • (b) 2, 3, 3, 1
  • (c) 2, 4, 3, 1
  • (d) 4, 2, 3, 1

65. भारत के पूर्वी तट पर स्थित इनमें से किस स्थान पर अंग्रेजों ने 1611 में अपना पहला 'कारखाना' खोला?

  • (a) मद्रास
  • (b) मसुलीपट्टनम
  • (c) तूतीकोरिन
  • (d) यानम

66. किस वर्ष में तत्कालीन शहंशाह जॉर्ज पंचम (George V) ने दिल्ली को आधिकारिक रूप से ब्रिटिश भारत की राजधानी घोषित किया था?

  • (a) 1910
  • (b) 1911
  • (c) 1907
  • (d) 1913

67. संविधान सभा ने किस दिन भारत के राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया था?

  • (a) 26 जनवरी 1947
  • (b) 26 नवंबर 1950
  • (c) 15 अगस्त 1947
  • (d) 22 जुलाई 1947

68. भारतीय संविधान के राज्य के नीति निर्देशक सिद्धान्तों को .......... से लिया गया है।

  • (a) कनाडा के संविधान
  • (b) आयरलैंड के संविधान
  • (c) फ्रांस के संविधान
  • (d) अमेरिका के संविधान

69. सौरमंडल का हेलियोसेंट्रिक मॉडल सर्वप्रथम किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया था?

  • (a) जोहानेस केप्लर
  • (b) गैलीलियो गैलीली
  • (c) विलियम हर्शेल
  • (d) निकोलस कॉपरनिकस

70. बेरिंग जलडमरूमध्य किसे जोड़ता है ?

  • (a) हिंद महासागर और जावा सागर
  • (b) आर्कटिक महासागर और प्रशांत महासागर
  • (c) भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर
  • (d) अटलांटिक महासागर और हडसन की खाड़ी

71. निम्नलिखित में से उन राज्यों की पहचान कीजिए, जो पूर्व मानसूनी बौछार 'काल बैशाखी (Nor westers)' से संबंधित हैं।

  • (a) पश्चिम बंगाल और असम
  • (b) राजस्थान और पंजाब
  • (c) गुजरात और महाराष्ट्र
  • (d) केरल और कर्नाटक

72. आर्थिक नियोजन को निम्नलिखित में से किस सूची में रखा गया है?

  • (a) समवर्ती सूची
  • (b) राज्य सूची और संघ सूची दोनों
  • (c) राज्य सूची
  • (d) संघ सूची

73. भारत ...........में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रत्यक्ष शासन के अधीन आ गया था।

  • (a) 1857
  • (b) 1858
  • (c) 1859
  • (d) 1956

74. प्रसिद्ध ‘संगाई महोत्सव’ पूर्वोत्तर भारत के किस राज्य में आयोजित किया जाने वाला एक वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव है?

  • (a) मेघालय
  • (b) मणिपुर
  • (c) त्रिपुरा
  • (d) नागालैंड

75. भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज, इनमें से किस घराने से सम्बन्धित हैं?

  • (a) किराना
  • (b) मेवाती
  • (c) ग्वालियर
  • (d) आगरा

76. पुस्तक ‘‘टू द ब्रिंक एंड बैक : इंडियन 1991 स्टोरी’’ के लेखक कौन हैं?

  • (a) जयराम रमेश
  • (b) ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
  • (c) सलमान रश्दी
  • (d) नटवर सिंह

77. निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक अमर्त्य सेन द्वारा लिखित नहीं है?

  • (a) पॉवर्टी एंड फेमिंस
  • (b) ऑन इकोनॉमिक इनइक्वेलिटी
  • (c) पॉवर्टी ऑफ इंडिया
  • (d) रिसोर्सेज, वैल्यूज एंड डेवलपमेंट

78. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल .......... मार्च को मनाया जाता है–

  • (a) 6
  • (b) 7
  • (c) 8
  • (d) 9

79. साहित्य में भारत देश के एक मात्र नोबेल पुरस्कार विजेता कौन हैं?

  • (a) रवींद्रनाथ टैगोर
  • (b) अमर्त्य सेन
  • (c) सी.वी. रमन
  • (d) कैलाश सत्यार्थी

80. संयुक्त राष्ट्र (UN) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  • (a) वाशिंगटन डीसी
  • (b) जेनेवा
  • (c) न्यूयॉर्क सिटी
  • (d) लंदन

81. अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय कौन थे?

  • (a) रविश मल्होत्रा
  • (b) सुनीता विलियम्स
  • (c) राकेश शर्मा
  • (d) कल्पना चावला

82. निम्नलिखित में से कौन-सा टेनिस टूर्नामेंट क्ले कोर्ट पर खेला जाता है?

  • (a) रोलैंड गैरोस
  • (b) विंबलडन
  • (c) यूएस ओपन
  • (d) ऑस्ट्रेलियन ओपन

83. भारत के किस शहर को ‘पिंक सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है?

  • (a) जयपुर
  • (b) कानपुर
  • (c) उदयपुर
  • (d) नागपुर

84. NCSM संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था है। इसका पूर्ण रूप क्या है ?

  • (a) नेशनल काउंसिल ऑफ स्पेस म्यूजियम
  • (b) नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम्स
  • (c) नेशनल काउंसिल ऑफ सोशल म्यूजियम
  • (d) नेशनल काउंसिल ऑफ सैटेलाइट म्यूजियम

85. प्रतिरोधकता की एस.आई. इकाई _______ है।

  • (a) ओम/मी.
  • (b) ओम/मी.^2
  • (c) ओम-मी.
  • (d) ओम

86. 10N का बल किसी वस्तु पर कार्य कर रहा है। वस्तु बल की दिशा में 5 m विस्थापित होती है, तो किया गया कार्य होता है–

  • (a) 50 N
  • (b) –50 N
  • (c) 50 J
  • (d) –50 J

87. किस कोण से फेंके जाने पर कोई वस्तु सर्वाधिक दूरी तक प्रक्षेपित होती है?

  • (a) \( 60^\circ \)
  • (b) \( 75^\circ \)
  • (c) \( 30^\circ \)
  • (d) \( 45^\circ \)

88. वह स्थिति जिसमें आण्विक आकर्षण अत्यधिक दृढ़ होती है–

  • (a) ठोस
  • (b) द्रव
  • (c) गैस
  • (d) वाष्प

89. पदार्थ के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  • (a) पदार्थ के कणों के बीच कोई आकर्षण बल नहीं होता।
  • (b) पदार्थ के कण द्रव और वायु में सतत स्थानांतरित होते हैं।
  • (c) पदार्थ कणों से बना होता है।
  • (d) पदार्थ के कणों के बीच अंतर होता है।

90. निम्नलिखित में से कौन सा सामान्य तापमान पर द्रव अवस्था में होता है?

  • (a) सोना
  • (b) चाँदी
  • (c) गैलियम
  • (d) जर्मेनियम

91. निम्नलिखित में से कौन-सा एक आयनिक यौगिक का गुण नहीं है?

  • (a) पानी में घुलनशील और पेट्रोल में अघुलनशील
  • (b) कम गलनांक और क्वथनांक
  • (c) ठोस और मजबूत
  • (d) उच्च गलनांक और क्वथनांक

92. एपिग्राफ़ी (Epigraphy) का क्या अभिप्राय है?

  • (a) कंकालों का अध्ययन
  • (b) शिलालेखों का अध्ययन
  • (c) मानचित्रों का अध्ययन
  • (d) सिक्कों का अध्ययन

93. ‘होमो सेपियन्स’ (Homo sapiens) शब्द किसके द्वारा दिया गया था?

  • (a) सी लिनियस
  • (b) डार्विन
  • (c) मिलर
  • (d) जी. जे. मेंडल

94. श्वसन पथ में पक्ष्माभ (cilia) की क्या भूमिका होती है?

  • (a) ये अंतःश्वसित और उच्छवसित हवा में सभी गैसों को मिलाने में सहायक होते हैं।
  • (b) पक्ष्माभ (cilia) फेफड़ों और वायुपथ से नाक की ओर स्थित बलगम को साफ करते हैं।
  • (c) अंतःश्वसित हवा में मौजूद धूल के कण पक्ष्माभ (cilia) से चिपक जाते हैं।
  • (d) पक्ष्माभी कोशिकाएं (Ciliated cells) बैक्टीरिया और वायरस को फँसाने के लिए स्राव उत्पन्न करती हैं।

95. पक्सीनिया ग्रैमिनिस कवक से ––––– होता है।

  • (a) गन्ने में लाल सड़न
  • (b) मनुष्यों में दाद
  • (c) आलू में लेट ब्लाइट
  • (d) गेहूं में ब्लैक रस्ट

96. निम्नलिखित में से कौन सा पादप हार्मोन, पौधे के तने के विकास में मदद करता है?

  • (a) एथिलीन
  • (b) साइटोकाइनिन
  • (c) एब्सिसिक एसिड
  • (d) जिब्रेलिन

97. CPU की गति को किसमें मापा जा सकता है?

  • (a) मेगाहर्ट्ज
  • (b) बिट्स प्रति सेकेंड
  • (c) लक्स
  • (d) हॉर्सपावर

98. एक हाई लेवल सोर्स प्रोग्राम को पहले एक ऐसे रूप में रूपांतरित किया जाना चाहिए, जिसे मशीन समझ सकती हो। यह किस सॉफ्टवेयर का उपयोग करके किया जाता है?

  • (a) कंट्रोलर
  • (b) डीबगर
  • (c) कंपाइलर
  • (d) असेंबलर

99. संरचनात्मक दृष्टिकोण से, सभी पारिस्थितिक तंत्रों में जैविक और अजैविक घटक शामिल होते हैं। निम्नलिखित में से कौन सा पारिस्थितिकी तंत्र का जैविक घटक है ?

  • (a) वायुमंडलीय आर्द्रता
  • (b) तापमान
  • (c) कार्बन डाइऑक्साइड
  • (d) हरे पौधे

100. इनमें से कौन सी पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) प्रक्रिया है?

  • (a) सूखे पत्तों का मिट्टी में दबाकर निपटान करना।
  • (b) तालाबों में जैवनिम्नकरणीय अपशिष्टों का निपटान
  • (c) प्लास्टिक अपशिष्टों का मिट्टी में दबाकर निपटान करना।
  • (d) फसल उत्पादकता को बढ़ाने के लिए रासायनिक उर्वरकों का उपयोग

SOLUTION : PRACTICE SET-01

ANSWER KEY

1. (c) 2. (c) 3. (d) 4. (d) 5. (d) 6. (c) 7. (a) 8. (a) 9. (b) 10. (b) 11. (a) 12. (c) 13. (d) 14. (b) 15. (a) 16. (a) 17. (a) 18. (d) 19. (c) 20. (a) 21. (c) 22. (d) 23. (b) 24. (b) 25. (a) 26. (c) 27. (d) 28. (b) 29. (b) 30. (a) 31. (c) 32. (c) 33. (b) 34. (d) 35. (b) 36. (b) 37. (b) 38. (a) 39. (a) 40. (d) 41. (d) 42. (d) 43. (c) 44. (c) 45. (a) 46. (a) 47. (b) 48. (a) 49. (a) 50. (a) 51. (c) 52. (c) 53. (d) 54. (a) 55. (a) 56. (b) 57. (b) 58. (b) 59. (c) 60. (b) 61. (c) 62. (a) 63. (b) 64. (c) 65. (b) 66. (b) 67. (d) 68. (b) 69. (d) 70. (b) 71. (a) 72. (a) 73. (b) 74. (b) 75. (b) 76. (a) 77. (c) 78. (c) 79. (a) 80. (c) 81. (c) 82. (a) 83. (a) 84. (b) 85. (c) 86. (c) 87. (d) 88. (a) 89. (a) 90. (c) 91. (b) 92. (b) 93. (a) 94. (b) 95. (d) 96. (d) 97. (a) 98. (c) 99. (d) 100. (a)

1. (c)
दी गयी संख्या– \( 88p554085k6 \) जहाँ \( k \neq p \)
नोट–जो संख्या 72 से विभाज्य है, वह 8 से तथा 9 से भी विभाज्य होगी।
8 से विभाज्यता का नियम–यदि दी गयी संख्या के अंतिम के तीन अंकों से बनी संख्या, 8 से विभाज्य है, तो संख्या 8 से पूरी तरह विभाज्य होगी।
9 से विभाज्यता का नियम–दी गयी संख्या के सभी अंकों का योगफल यदि 9 से विभाज्य है, तो संख्या 9 से विभाज्य होगी।
\( 88p554085k6 \)
\( k = 3 \) रखने पर– \( \frac{536}{8} = 67 \) (पूर्णतः विभाजित)
तथा \( p = 2 \) रखने पर–
\( \frac{8+8+2+5+5+4+0+8+5+3+6}{9} = \frac{54}{9} = 6 \) (पूर्णतः विभाजित)
अतः \( 3k + 2p = 3 \times 3 + 2 \times 2 = 13 \)

2. (c)
8 से विभाज्यता का नियम- यदि किसी संख्या के अंतिम तीन अंक 8 से विभाजित हो तो वह संख्या 8 से पूर्णतः विभाजित होगी।
\( y \) का न्यूनतम मान = 1
संख्या = 648416
\( \frac{416}{8} = 52 \)

3. (d)
दिए गए प्रश्न से –
\( \frac{1}{10} = 0.1 \), \( \frac{1}{100} = 0.01 \), \( \frac{9}{1000} = 0.009 \), \( \frac{500}{10000} = 0.05 \)
\( 0.1 > 0.05 > 0.01 > 0.009 \)
अतः स्पष्ट है कि भिन्न \( \frac{9}{1000} \) सबसे छोटी है।

4. (d)
प्रश्न से, \( \sqrt{1350} = \sqrt{2 \times 3 \times 3 \times 3 \times 5 \times 5} \)
\( = 15 \sqrt{6} \)

5. (d)
दिए गए प्रश्न से –
\( 2^4 \times 3^4 \times 5^3 = 2^2 \times 2^2 \times 3^4 \times 5^3 \)
\( 2^2 \times 3^6 \times 5^5 \times 7^2 = 2^2 \times 3^4 \times 3^2 \times 5^3 \times 5^2 \times 7^2 \)
ल.स. = \( 2^4 \times 3^6 \times 5^5 \times 7^2 \)

6. (c)
गाँव की जनसंख्या = 175000
5 वर्ष बाद गाँव की जनसंख्या = 262500
जनसंख्या में वृद्धि = 262500 – 175000 = 87500
जनसंख्या में प्रति वर्ष होने वाली औसत वृद्धि = \( \frac{87500}{5} = 17500 \)
अतः प्रतिशत वृद्धि = \( \frac{17500}{175000} \times 100 = 10\% \)

7. (a)
माना n वर्ष बाद संख्या 1331 होगी।
\( A = P [1 + \frac{r}{100}]^n \)
\( 1331 = 1000 [1 + \frac{10}{100}]^n \)
\( \frac{1331}{1000} = [\frac{11}{10}]^n \)
\( (\frac{11}{10})^3 = (\frac{11}{10})^n \)
घातों की तुलना करने पर, n = 3 वर्ष

8. (a)
दिया है: \( \frac{m + n}{m - n} = \frac{7}{3} \)
अतः \( m + n = 7 \) तथा \( m – n = 3 \) लेने पर
\( m = 5 \) तथा \( n = 2 \)
तो \( \frac{m^3 + n^3}{m^3 - n^3} = \frac{(5)^3 + (2)^3}{(5)^3 - (2)^3} \)
\( = \frac{125 + 8}{125 - 8} = \frac{133}{117} \)
अतः \( (m^3 + n^3) : (m^3 – n^3) = 133 : 117 \)

9. (b)
दिया गया है–
\( \frac{A}{B} = \frac{5}{8} \) तथा \( \frac{B}{C} = \frac{18}{25} \) हो,
तो \( \frac{A}{C} = \frac{A}{B} \times \frac{B}{C} \)
\( = \frac{5}{8} \times \frac{18}{25} = \frac{90}{200} = \frac{9}{20} \)
अतः \( A : C = 9 : 20 \)

10. (b)
माना क्र. मूल्य (C.P.) = ₹ 100
विक्रय मूल्य (S.P.) = ₹ 174 (74% लाभ)
अब क्रय मूल्य (C.P.) = 150
लेकिन विक्रय मूल्य वही रहता है = 174
प्रश्नानुसार–
% लाभ = \( \frac{24}{150} \times 100 = 16\% \)

60. (b)
कुल उत्पादन = 8100 टन
चावल की उपज = \( \frac{40}{360} \times 8100 = 900 \) टन

```

Comments